Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मालदीप के मंत्रियो को भारत और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

नई दिल्ली | भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत देश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया गया। इब्राहिम शाहीब सुबह साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे। इस बैठक की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं। रविवार देर रात EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी।

 

उधर, मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्लाह महजूम माजिद को निलंबित कर दिया है। इन्होंने ही PM मोदी और भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी। साथ ही भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स किए थे।

इस बीच, सोशल मीडिया पर रविवार को दिनभर हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड हुआ। दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर्स और नेटीजन्स ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने का समर्थन किया। इसके लिए लोगों ने भारत सरकार की तारीफ की और सोशल मीडिया पर #ExploreIndianIsland ट्रेंड कराया।

Related posts

शताब्दी वर्ष के गंगावाड़ी मेले के प्रारम्भ के 8 दिन तक मेले में कोई उत्साह नहीं दिखाई दिया, शनिवार को हुई खाटू श्याम भजन संध्या, आज से मेले में रौनक बढ़ने की संभावना

Jansamvad Express Digital

नाबालिक के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़नगर पुलिस को मिली सफलता

इंदौर के होटल में सुसाइड करने वाले आर्किटेक किस संकट में थे

Leave a Comment