Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा में नितीश के लिए दरवाजे बंद हो गए थे तो कैसे खुल गए , इन्दोर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से की चर्चा

इंदौर |  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार शाम प्रवास पर इंदौर पहुंचे। ​​रेसीडेंसी कोठी पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर इंडिया अलायंस का कन्वीनर नीतीश कुमार को बनना था तो बन जाते। खड़गे जी तैयार थे। अमित शाह ने कहा था नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं तो फिर अब क्या हुआ।

नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि वे ऐसा कदम उठाएंगे। वे साफ शब्दों में कह चुके थे कि किसी हालत में मरते दम तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उन्हीं के द्वारा विपक्षी गठबंधन का प्रयास किया गया। वे संयोजक बनना ही चाहते थे तो बना देते, कोई दिक्कत नहीं थी।

बता दें कि पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार वे सुबह 11 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचने वाले थे। लेकिन उनके प्रोग्राम में बदलाव हुआ और शाम 5 बजे उनके आने की सूचना दी गई लेकिन वे लेट हो गए और शाम को 7 बजे के बाद इंदौर पहुंचे। उनके इंतजार में शाम 5 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ता रेसीडेंसी कोठी पर जमा हो गए थे।

Related posts

इंदौर में एस आई की पिटाई : उज्जैन में नशे में ड्यूटी कर रहा आरक्षक निलंबित

पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान : 4 मई को आएगा परिणाम

21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की शपथ: साथ में मंत्री भी लेगे शपथ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment