Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के पब में सेना के जवानों और युवक युवती में विवाद , सेना के अफसरों ने पुलिस से मांगे फुटेज

इंदौर के विजय नगर में मिथ्या पब में युवक-युवतियों और सेना के जवानों की बीच मारपीट-विवाद के बाद सेना के अफसरों ने फुटेज मांगे हैं। पुलिस ने सभी फुटेज आर्मी अफसरों को उपलब्ध कराए हैं। साथ ही कार्रवाई की भी मांग की है।

दूसरी ओर सेना के जवानों का नाम सुनकर डरे युवक-युवतियों और पब संचालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इनका कहना है कि सेना के जवान इंदौर में कई बार थानों में घुसकर पुलिस को पीट चुके हैं। ऐसे में हमने कार्रवाई की मांग की तो हमें ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

विजयनगर टीआई सीबी सिंह के मुताबिक द मिथ्या पब के सीसीटीवी से पुलिस ने विवाद के फुटेज निकाले हैं। इसमें जवानों द्वारा ही आगे जाकर विवाद की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सेना के एक जवान ने कांच की बोतल उठाई। युवक को मारने पर वह दूसरे जवान को ही लग गई। इस घटनाक्रम को जवानों ने पब में मौजूद युवक-युवतियों पर मढ़ दिया।

Related posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर इंदौर में दुष्कर्म का मामला दर्ज

Jansamvad Express Digital

कुमार विश्वास ने रामकथा में शाहजहाँ की महोब्बत की कहानी सुनाई , रामकथा में क्यों हुई ओरंगजेब शाहजहाँ की इंट्री

Jansamvad Express Digital

दो हजार से कम अन्तराल से जीन सीटो पर हुई हार जीत उन्ही पर भाजपा की सूचि अटकी

Leave a Comment