Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बारिश से कई राज्यों में बिगढ़े हालात:गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर दिल्ली के दो कवाड यात्री बहे

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। असम में बाढ़ के चलते गुरुवार को 8 लोगों की मौत हुई, जिससे अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 56 हो गया है। 29 जिलों के 21.13 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में आई बाढ़ में अब तक कुल 31 जानवरों की डूबने से मौत हो चुकी है, जबकि 82 जानवरों को बाढ़ से बचाया गया है।

उत्तराखंड में गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर चिरबासा धारा में आई बाढ़ के चलते उस पर बना लकड़ी का पुल टूट गया। इस धारा में दिल्ली के दो कांवड़िए बह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गंगोत्री से लगभग नौ किलोमीटर दूर हुई। ग्लेशियर के पिघलने के कारण धारा का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।

IMD ने गुरुवार के लिए 17 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, उत्तरी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, गोवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 राज्यों- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास: सोशल मीडिया X पर डाली पोस्ट :लिखा- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई

Jansamvad Express Digital

10 वी और 12 वी के परिणाम घोषित : उज्जैन की सुहानी का नाम प्रदेश में टॉप 10 प्रथम आने वाले बच्चो में शामिल

Jansamvad Express Digital

क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए क्षिप्रा किनारे कॉलोनियों एवं कत्लखानों पर लगे रोक – डॉ अवधेशपुरी जी महाराज , गुरूपूर्णिमा महोत्सव में अनेक जनप्रतिनिधियों व भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment