Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

news click से जुड़े फंडिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने कई पत्रकारों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार 3 अक्टूबर की रात न्यूजक्लिक वेबसाइट के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एक अन्य पत्रकार अमित चक्रवर्ती को अरेस्ट कर लिया। इन पर फॉरेन फंडिंग लेने का आरोप है। सुबह 30 से ज्यादा लोकेशंस पर छापे मारे गए थे। 37 लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं।

इससे पहले न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकार अभिसार शर्मा, उर्मिलेश और परंजॉय गुहा ठाकुरता को पुलिस ले गई थी। मुंबई में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर भी मुंबई पुलिस की एक टीम पहुंची थी।

दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत की है। 5 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि न्यूजक्लिक को एक अमेरिकी अरबपति नोवेल रॉय सिंघम ने फाइनेंस किया था। वे चीनी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत दुनियाभर में संस्थाओं को फंडिंग करते हैं।

इस रिपोर्ट के आधार पर 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनके खिलाफ IPC की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के साथ-साथ यूएपीए की कई धाराएं (13, 16, 17, 18 और 22) भी लगाई गई हैं।

धारा 16- आतंकी मामलों से जुड़ी, धारा 17- आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग जुटाना, धारा 18- षड्यंत्र की सजा, धारा 22 सी- कंपनियों द्वारा किए गए अपराध की सजा है।

Related posts

सावन भादो सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती के समय में होगा बदलाव : सावन माह में 2:30 बजे खुलेंगे मंदिर के पट ,चलित भस्म आरती से होंगे दर्शन

गुरुवार शाम शराब की दूकान के बाहर से गायब 08 वर्षीय बच्ची, पुलिस की सघन पड़ताल के बाद परिजन के घर ही मिली

J&K में मुठभेड़ तीन आतंकी ढेर:कुपवाड़ा में एन्काउन्टर , राजोरी में मुठभेड़ जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment