Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

INDORE दोस्ती में दगा: साथ रहने वाले दोस्त ने ही चुराया 1.5 करोड़ का सोना, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए की थी चोरी, 1.10 करोड़ बरामद

इंदौर। इंदौर पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा किया है। थाना लसूड़िया पुलिस ने घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट और आभूषण चोरी के मामले में फरियादिया के साथ रहने वाले उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी लसूड़िया के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। फरियादिया निवासी नेपानिया मेन रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। विवेचना में पता चला कि साथ रहने वाला गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ निवासी जोधपुर, राजस्थान घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगले महीने उसके गांव में सरपंची के चुनाव हैं। चुनाव लड़ने और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपी से 630 ग्राम सोने का बिस्किट, 40 ग्राम सोने की चेन, 2 लाख रुपये नकद और एक Apple iPhone 17 सहित कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। पुलिस शेष संपत्ति की तलाश कर रही है।

 

Related posts

सावन के चोथे सोमवार को बिहार के शिव मंदिर में हादसा:सात लोगो की जान गई

Jansamvad Express Digital

I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक आज

Jansamvad Express Digital

बच्चो की शिकायत पर माता पिता पर दर्ज प्रकरण: मामला हाई कोर्ट पहुंचा

Leave a Comment