Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

PMO Office: पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

नई दिल्ली || राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल जाएगा। पीएम मोदी हाईटेक ऑफिस और स्मार्ट ग्रिड वाले नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन करेंगे। उनके नए कार्यालय की तस्वीर भी सामने आई है। पीएम मोदी दोपहर लगभग डेढ़ बजे ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व कर्तव्य भवन-2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 6 बजे सेवा तीर्थ में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी होंगे, जो पहले अलग-अलग जगहों पर बने हुए थे। कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय बनाए गए हैं।

Related posts

सलमान खान से 5 करोड़ की फिरोती की मांग : लारेंस गैंग के नाम से मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मेसेज

jansamvadexpress

निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले तमिलनाडु और प. बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की

jansamvadexpress

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनी: गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token