Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

आगर सुसनेर मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से शादी में बाइक से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत एक अन्य घायल


आगर मालवा - शनिवार रात्रि 9.30 बजे के लगभग सुसनेर मार्ग पर आमला के पास एक बोलेरो वाहन की टक्कर से सुसनेर निवासी 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई वही उसका साथी जिला अस्पताल में उपचाररत है आगर कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि,फरियादी पारस जैन पिता दीपचंद जैन उम्र 53 साल निवासी सुसनेर की शिकायत पर, आगर सुसनेर मार्ग पर कटन के पास एक बोलेरो कार जिसका क्रमांक MP 13 CB 3340 के चालाक द्वारा बोलेरो कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें मयंक उर्फ गोलू पिता शिखर जैन उम्र 28 साल निवासी सुसनेर की मौके पर मौत हो गई। वहीं गौरव पिता राजेंद्र गोयल उम्र 28 साल निवासी ग्वालियर गंभीर रूप से घायल हैं, दोनो को 108 एम्बुलेंस  की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जहा डाक्टरों ने मयंक उर्फ गोलू को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का आगर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बोलेरो कार चालक पर प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
मृतक सुसनेर निवासी मयंक उर्फ गोलू जैन इंदौर में नौकरी करता है दोनो युवक सुसनेर में दोस्त की शादी में यहा आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा।घटना की जानकारी लगते ही पूरे सुसनेर में शोक की लहर छा गई।

Related posts

इंदौर से संचालित होगी इलेक्ट्रिक बस , 54 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहर को मिलेगा लाभ

NIA: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित; एनआईए ने 2022 के मामलों में दाखिल की चार्जशीट

Jansamvad Express Digital

1500 डमरू बजाकर उज्जैन तोड़ेगा New York का रिकार्ड: जबकि बरेली में हुए संघ के कार्यक्रम में बज चुके है 10008 डमरू

Leave a Comment