Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आचार सहिंता में सघन चेकिंग में जाँच टीम को मिली अब तक एक करोड़ से अधिक की शराब नगरी और ज्वेलरी

उज्जैन |  विधानसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में जिले की प्रत्येक तहसील और उससे मिलने वाली सीमा पर नाका बंदी होने से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की सघन चेकिंग अभियान के दौरान नगद राशि, सोना-चांदी, अवैध शराब बरामद हुई है। सभी सामग्री करीब एक करोड़ से अधिक मूल्य की बताई गई है।

विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद उसपी सचिन शर्मा द्वारा शहर में जिले के सीमावर्ती थानों के अंतरराज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट पर सख्ती से वाहन चैकिंग, संदिग्धों की चैकिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए। जिले के समस्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैकिंग पॉइंट पर 24X7 वाहन व संदिग्ध व्यक्ति की सघनता से चैकिंग कर विगत दिनों में अवैध शराब कीमत करीब 10 लाख 30 हजार 160 रुपए को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। उज्जैन पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध मश्रुका लगभग एक करोड़ 66 लाख 53 हजार 681 रुपए का किया जप्त। सघन चैकिंग के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ, शराब कीमत करीब दस लाख रुपये से अधिक जब्त किया। मादक पदार्थ कीमत करीब आठ हजार रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। बिना दस्तावेजों के सोना चांदी का परिवहन करने पर एक करोड़ से अधिक के आभूषण जब्त कर कार्यवाही की गई। आचार संहिता के दौरान बिना दस्तावेजों के 50 हजार रुपए से अधिक राशि रख कर परिवहन करने वाले चालकों से करीब पांच लाख 50 हजार रूपए बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। साथ ही अवैध रूप से हथियारो की तस्करी करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब, मादक पदार्थ का सेवन करने वाले आरोपियों व चालकों के विरुद्ध भी निरंतर कार्यवाही जा रही है।

Related posts

कांग्रेस मे फिर से समंदर,समंदर की घर वापसी पर हजारों वाहनों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल,विशाल वाहन रैली के साथ जावद से भोपाल पहुंचे,,,,,

उज्जैन में दिन दहाड़े महिला से दुष्कर्म : शराब की दुकान के बाहर महिला को बनाया हवस का शिकार , पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

उज्जैन से बदनावर फोरलेन का हुआ लोकार्पण : सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री गडकरी हुए शामिल

Leave a Comment