Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

उज्जैन विकास प्राधिकरण के तात्कालीन CEO सुजान सिंह रावत पर लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में  उUDA  के तत्कालीन  CEO सोजान सिंह रावत और उनके ससुर समेत 9 अधिकारी कर्मचारी  पर लोकायुक्त में case दर्ज किया गया। मामला 2021 में लगे आवास मेले के दौरान पद के दुरुपयोग एवं बेनामी संपत्ति खरीदवाने के मामले में शिकायत की गई थी।

उज्जैन विकास प्राधिकरण में कर्मचारी कोटे की आड़ में भूखंड आवंटन गड़बड़ी को लेकर लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की गई थी। सोजान सिंह फिलहाल नर्मदापुरम में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं। उनके ससुर महावीर सिंह समेत प्राधिकरण के 9 अधिकारी एवं कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता राहुल कटारिया ने बताया कि साल 2021 में लगे आवास मेले के दौरान बीपीएल कार्ड धारक और विकास प्राधिकरण का दैनिक वेतन भोगी मनीष यादव के नाम से त्रिवेणी विहार में HIG केटिगरी का करीब एक करोड़ से अधिक की कीमत का प्लॉट 25 लाख में दे दिया था।

खास बात है कि 25 लाख का भुगतान प्राधिकरण के सीईओ रावत के ससुर महावीर सिंह के खाते से हुआ था। इसे लेकर की गई शिकायत में लोकायुक्त ने विकास प्राधिकरण के तत्कालीन CEO सोजान सिंह रावत समेत प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री विनोद सिंघई, कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार, नितिन यादव मुकेश सोलंकी, ऑडिटर सौरभ कुमार दोहरे, सम्पदा अधिकारी जयदीप शर्मा, महावीर सिंह यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Related posts

बिहार: महागठबंधन की अंदरूनी लड़ाई पर पप्पू यादव ने जताया अफसोस

जेल विभाग ने गबन की आरोपी उषा राज को किया निलंबित , 8 अप्रेल तक पुलिस रिमांड पर पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज और अकाउंटेड रिपुदमन

5 राज्य 8 एग्जिट पोल , कही कांग्रेस तो कही भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में चार पोल कांग्रेस के तो 4 भाजपा के पक्ष में

Leave a Comment