Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

श्री नगर | जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का नाम लाल फर्न किमा बताया जा रहा है।

ये तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। वहीं, दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई।

वहीं, शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के एक आतंकी को मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

ईरान के पास सिर्फ 72 घंटे! ट्रम्प बोले- ‘शर्तें नहीं मानी तो बर्बाद हो जाएगा तेल साम्राज्य

जाति प्रमाण- पत्र नहीं बनने से नवोदय में प्रवेश से वंचित स्कूली विद्यार्थी , ग्रामीणों का आरोप एसडीएम की मनमानी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

Jansamvad Express Digital

पर्व समाज को साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं-श्री पाठक

Leave a Comment