Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

जहरीले कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार

भोपाल || जहरीले कफ सिरप मामले में अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। छिंदवाड़ा में एक और बच्चे की जान गई है।  इस बीच छिदंवाड़ा पुलिस ने जहरीले कफ सिरप को बनाने वाली कंपनी श्रेशन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। छिदंवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि यह वही जहरीला कफ सिरप है जिसे पीने के बाद बच्चों की किडनी में इन्फेक्शन हो गया है और एक एक करके 21 बच्चों की मृत्यु हो गई। इस मामले में जांच के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया था जिसने चेन्नई और कांचीपुरम पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कोल्डरिफ़ बनाने वाली कंपनी श्रेसान फार्मा की यूनिट की तलाशी ली। आपको बता दें कि कंपनी का मालिक पिछले 4 अक्टूबर से फरार था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया:अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, गूगल-अमेजन ऑफिस भी निशाने पर

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कल पहली फरवरी को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का बजट करेंगी पेश

Jansamvad Express Digital

प्रत्याशी बनने के साथ ही विरोध होने लगा शुरू , घट्टिया में गुंडा नहीं जनसेवक चाहिए के नारे लगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment