Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागबुरहानपुरमध्यप्रदेशस्वास्थ्य और फिटनेस

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त अभियान के अंतर्गत जायंट्स व् जनजागृति ने किया फ़ूड किट का वितरण

बुरहानपुर नि.प्र- जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला क्षय समिति स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर की और से चलाये जा रहे टी बी मुक्त अभियान के अंतर्गत जायंट्स और जनजागृति संस्था द्वारा टी बी के 40 उपचाररत मरीजो को फ़ूड किट का वितरण श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल के सभागृह में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 7 के फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला एवं जनजागृति अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी के विशेष आतिथ्य में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l
डॉ आशुतोष जोशी ने कहा की शाशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की और से टी बी के अंतर्गत योजनाये चलाई जा रही है उन योजनाओ का पूरा पूरा लाभ टी बी मरीज उठाये l

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला क्षय अधिकारी व् कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा ने कहा की प्रत्येक मरीज को दवाइयों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए और साथ साथ भोजन भी अच्छी तरीके से लेना चाहिए l क्योकि दवाई दवाई का कार्य करती है और भोजन भोजन का कार्य शरीर में करता है l
कार्यक्रम को संबोधित करते हए मुख्य अतिथि मह्नेद्र जैन ने कहा की निचित रूप से टी बी के क्षेत्र में जो बुरहानपुर अग्रणीय माना जाता था उसमें सफलता प्राप्त करना जिले के लिए बहुत अच्छी बात है l वर्तमान समय में जितने भी हमारे टी बी के उपचाररत मरीज है उनसे एक ही निवेदन है दवाई के नियमित सेवान के साथसाथ पौष्टिक आहार की मात्रा बहुत जरुरी है l शासन आपको सब सुविधा मुहैय्या करा रही है उसका पूरा पूरा आप लोग लाभ उठाये l

कार्यक्रम के अवसर पर जायंट्स व् जनजागृति के सम्मानीय सदस्य डॉ किरण , महावीर प्रसाद बांदिल , मंगला दुबे , अंजू कटकवार , डॉ अशोक गुप्ता , सुमेरा अली , प्रेमलता साकले , सुनील सलूजा , अरुण जोशी के साथ साथ टी बी विभाग के कर्मठ कार्यकर्ता दर्शन पथोरिया , धर्मेन्द्र भाई , पद्माकर पाटिल , विनोद लांडे , राजू राठौर के साथ साथ बड़ी संख्या में हीत ग्राही उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मेन्द्र भाई ने किया और आभार डॉ आशुतोष जोशी ने माना l
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र

Related posts

नौतपा का चौथा दिन है। राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर

Jansamvad Express Digital

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

Jansamvad Express Digital

पहुचने लगे महाकाल की नगरी में कावड़ यात्री ,श्रावण की शुरुआत हुई

Leave a Comment