Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

फिर ट्रम्प ने भारत-पाक युद्ध पर दिया बयान : युद्ध में 5 जेट गिराए गए थे,किस देश के गिरे ये साफ नहीं

  • भारत-पाकिस्तान युद्ध में 5 जेट गिराए गए
  • :किस देश के गिरे ये साफ नहीं
  • 20 से ज्यादा बार जंग रुकवाने की बात कही

भारत पाक युद्ध भलेही बंद होगया हो लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बयानबाजी अब भी बरक़रार है ,हांल ही में ट्रंप   ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सच में पांच जेट मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान किस देश के थे।

ट्रम्प ने ये बात व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान कही। ट्रम्प अब तक 20 से ज्यादा बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने की बात कह चुके हैं। पहली बार ऐस दावा उन्होंने 10 मई को सोशल मीडिया पर किया था।

दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने लड़ाई में पांच भारतीय विमान मार गिराए थे। वहीं, भारत ने भी कहा था कि पाकिस्तान के कुछ विमान गिराए गए हैं। इस्लामाबाद ने अपने किसी भी विमान के नुकसान से इनकार किया, लेकिन हवाई ठिकानों को निशाना बनाने की बात मानी थी।

 

Related posts

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की 25 फीट ऊंची रेत कला ने दिया तंबाकू मुक्ति का सशक्त संदेश

11 लाख रुपयों से सजा गणेश पंडाल :32 कैमरे ,4 गनमेन कर रहे निगरानी , तीन दिन कर सकेंगे मन मोह लेने वाले श्रंगार के दर्शन

Jansamvad Express Digital

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में कही बड़े-बड़े खिलाडी होगे शामिल

Leave a Comment