Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब उज्जैन में गुरु अरदास में सम्मिलित हुए

  • मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गुरु गोविंद सिंह के चार साहिब जादो की वीरता को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर सिख समाज ने माना आभार
  • मुख्यमन्त्री डॉ यादव का सिख समाज ने सम्मान और अभिनंदन किया

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सुबह 07:30 बजे दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और यहां पर निशान साहिब सेवा मे सम्मिलित हुए, इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे|

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गुरुद्वारा साहिब में गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिब जादो की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार माना। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सरोफा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया।
इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,सभापति श्रीमति कलावती यादव,सिख समाज के श्री सुरेंद्र सिंह अरोड़ा,ग्रंथि श्री चरण सिंह गिल, श्री इकबाल सिंह गांधी भी उपस्थित थे।

Related posts

सोनम ने शादी के पहले ही कर ली थी राजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग : पिता को कहा था शादी आपकी मर्जी से कर रही हूँ

6 दिन से बंधक 2 मैतेई युवक हुए रिहा: तनाव से घिरा मणिपुर

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के तीन बत्ती चौराहा पर लगी भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग,

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment