Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’: फैमस फैशन डिजाइनर की मौत : लम्बे समय से थे बीमार

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।

रोहित ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में की, जब उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की. 1990 में उन्होंने अपना खुद का लेबल लॉन्च किया और भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी खूब नाम कमाया. 1996 में टाइम मैगजीन ने इस इंड‍ियन ड‍िजाइनर को भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था.

रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा- उन्हें (रोहित) दिल का दौरा पड़ा था। रोहित एक लीजेंड थे। हम पूरी तरह से हिल गए हैं।

उन्होंने कहा कि सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा था। बल का इलाज डॉ. आलोक चोपड़ा कर रहे थे। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए 2 घंटे तक पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में रोहित ने अपने कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ को पेश किया था। ये उनका आखिरी शो था। एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं।

रोहित के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख जताया। रोहित का शनिवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में चार लोगो की गिरफ़्तारी : आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

Jansamvad Express Digital

कुष्ठ धामवासी मेरा परिवार है, उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है- मुख्यमंत्री डॉ यादव

10 हजार फ़ीट की ऊंचाई से ले महाकाल की नगरी को देखने का आनद : एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभआज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment