Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

संजय सिंह के बाद अब AAP के विधायक अमानतुल्ला के घर ED का छापा

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के एक और नेता के खिलाफ ED ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने अमानतुल्ला खान के घर छापा मारा। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस में की जा रही है।

ED ने ये कार्रवाई दिल्ली एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की तरफ से दाखिल दो FIR के तहत की गई हैं। ये FIR दिल्ली वक्फ बोर्ड में नौकरियों में अनियमितताओं से जुड़ी हैं। अमानतुल्ला खान वक्फ बोर्ड में चेयरमैन हैं।

इससे पहले 4 अक्टूबर को ED ने दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर 10 घंटे छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल ED की कस्टडी में हैं।

वहीं, दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि जैसे-जैसे कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, जंजीर बनती जा रही है।

AAP के तीन बड़े नेता गिरफ्तार
इस वक्त आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता दो अलग मामलों में कस्टडी और जेल में हैं। ये नेता हैं- सत्येंद्र जैन, जो आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं, मनीष सिसोदिया, जो शराब नीति घोटाले में CBI की कस्टडी में हैं और संजय सिंह, जो शराब नीति घोटाले में ED की कस्टडी में हैं।

Related posts

महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तो का जनसैलाब , मुख्यमंत्री यादव , अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी किये दर्शन

jansamvadexpress

जिले तहसील की सीमाए बदलेंगी : संभाग स्तर पर काम शुरू , सरकार ने बनाया परिसिमांकन के लिए अलग आयोग

jansamvadexpress

दिखने लगा बारिश का कहर : गुजरात में घरो में घुसा पानी , यूपी में बिजली गिरने से हुई 10 की मौत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token