Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

सेंसेक्स 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया

सेंसेक्स ने आज यानी 27 सितंबर को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। ये लगातार 8वां दिन है जब बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है।

अभी सेंसेक्स 70 अंक की गिरावट के साथ 85,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की बढ़त है, ये 26,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

NSE के IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.99% की तेजी है। ऑटो में मामूली तेजी है। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.43% की गिरावट है। बैंक और मीडिया भी गिरा है।

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.56% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.03% की बढ़त है।
  • 26 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.62% चढ़कर 42,175 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.60% बढ़कर 18,190 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.40% चढ़ा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,405.12 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Related posts

प्रेमचंद्र गुड्डू ने फिर कांग्रेस छोड़ी , आलोट से निर्दलीय प्रत्याशी केरूप में मैदान में

jansamvadexpress

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

jansamvadexpress

विक्रमोत्सव 2025 कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन : कवि सुरेन्द्र शर्मा ने बाँधा समां

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token