Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत , इंदौर से उज्जैन लाने के दोरान बिगड़ी थी तबियत

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में दिन दहाड़े व्यापारी के  वाहन से हुई  दो लाख रुपए की चोरी की घटना के बाद बुधवार को आरोपी की पहचान होने के बाद इंदौर से  आरोपी को पकड़ कर उज्जैन ला रही माधव नगर थाना  पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत हो गई । आरोपी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है ।

मंगलवार को उदयन मार्ग में रहने वाले आइसक्रीम व्यापारी राधेश्याम कुमरावत उम्र 52 वर्ष 9:50 पर घर से जुपिटर गाडी क्रमांक MP-13- EM 2898 से घर से 2 लाख रुपए केश लेकर बैंक में जमा कराने निकले। इस दौरान बीच में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मंदिर में रुके।दर्शन कर बाहर आए तो देखा की गाडी की डिक्की खुली हुई है और उसमें रखे दो लाख रुपए भी गायब है। चोरी की शंका पर व्यापारी ने माधव नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति गाडी से रुपए निकालता दिखा है।

इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि चोरी इंदौर के राधेश्याम शर्मा ने की है।जिसको पकड़ने के लिए माधव नगर थाना पुलिस बुधवार को आरोपी के घर पहुची थी ।

आरोपी को गिरफ्तार कर उज्जैन लाने के दोरान उसकी तबियत बिगड़ गई पुलिस ने जब उसे उज्जैन के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा तो वह डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |

 

Related posts

US: 2024 के चुनाव से पहले ही राष्ट्रपति पद की रेस में बाइडन और ट्रंप में लोकप्रियता को होड़ शुरू , ट्रंप जनमत में बने लोगों की पसंद

Jansamvad Express Digital

उज्जैन नगर अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल: घोषणा बाकी , होर्डिंग तैयार

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंच तक पहुँचने वाला युवक पकडाया : फर्जी आई कार्ड और वॉकी-टॉकी बरामद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment