Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जबलपुर में 25 सितंबर को होगा कॉफी विद एक्सपर्ट्स कार्यक्रम

जबलपुर- नए बिजनेस आइडिया के साथ नया उद्यम स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिये कलेक्टर कार्यालय स्थित निवेश प्रोत्साहन केंद्र में मंगलवार 23 सितंबर को आयोजित किये जाने वाला “कॉफी विद एक्सपर्ट्स” कार्यक्रम अब गुरूवार 25 सितंबर को शाम 4 बजे आयोजित किया जायेगा।

कॉफी विद एक्सपर्ट का यह कार्यक्रम “एक जिला-एक उत्पाद” के तहत जबलपुर के लिये चयनित हरा मटर पर केंद्रित होगा।   जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार कॉफी विद एक्सपर्ट के इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, खाद्य सुरक्षा, एफएसएसएआई, उद्योग विभाग एवं एमपी जीएसटी विभाग के अधिकारी तथा वित्त सलाहकार एवं उद्यमी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन उद्यमियों के लिए एक सकारात्मक अवसर है, जहां वे विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर सकेंगे और हरे मटर जैसे उत्पाद पर व्यवसायिक संभावनाओं को जान पाएंगे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से की मुलाकात

इजराइल नें ईरानी सीमा में 2000km अंदर बम गिराए; ट्रम्प का ईरान में तख्तापलट का संकेत, कहा- मेक ईरान ग्रेट अगेन

कंटेनर और ट्रक में हुई टक्कर , दोनों में लगी आग, कंटेनर चालक की मौत

Leave a Comment