Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में चुनाव एलान के बाद कांग्रेस में दिखने लगी दरार: नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन के बाद दरार

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है।

नेशनल कांफ्रेंस   के साथ गठबंधन के बाद कांग्रेस में अंतर विरोध शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, नेकां ने जम्मू संभाग में नगरोटा, रैपर दोमाना, विजयपुर, नौशेरा, सुंदरबनी, चिनाब वैली सहित दस से अधिक सीटों की मांग की है, जिसका पार्टी के भीतर विरोध हो रहा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन नेकां की ओर से उक्त सीटों की मांग की जा रही है, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। नौशेरा-सुंदरबनी सीट रिफ्यूजियों की रही है और कांग्रेस हमेशा इसका समर्थन करती रही है। इसके साथ पिछले दस सालों से जो नेता पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें नेकां द्वारा संबंधित सीट पर खड़ा हो जाने के बाद निराश होना पड़ेगा।

कांग्रेस किसी के भी साथ काम करने को तैयार: मीर

श्रीनगर डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए तैयार है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ना चाहता है। मीर ने कहा, संसद चुनाव से पहले और अब विधानसभा चुनाव से पहले, हमने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ती है।

Related posts

गुजरात के सुरत और झारखण्ड के देवघर में गिरी बिल्डिंग , सूरत में 7 लोगो की मौत देवघर में 5 घायल

Jansamvad Express Digital

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन जीवन में ज्ञान, वैराग्य और तप के बिना भागवत चरितार्थ नहीं होगी- स्वामी विद्यानंद सरस्वती

वक्फ कानून को लेकर आज भोपाल में प्रदर्शन : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर समाज के लोग होंगे एकत्रित

Leave a Comment