Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास कल रात करीब 11 बजे एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई।

जयपुर || जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास कल रात करीब 11 बजे एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई। टक्कर के बाद एक के बाद एक गैस सिलेंडर फटने लगे। हादसे में ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया जबकि दो-तीन लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने भी करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। करीब 3 बजे आग पर काबू पाया गया। इस हादसे के कारण अजमेर राजमार्ग पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया जिसके कारण लंबा जाम लग गया। करीब सुबह 4 बजे बाद हाइवे पर ट्रैफिक शुरू हुआ है लेकिन अभी भी कई स्थानों पर लम्बा जाम लगा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।  

Related posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत अवधि हो रही ख़त्म , 2 जून को जेल जाएँगे केजरीवाल

Jansamvad Express Digital

दिल्ली जंतर मंतर पर केजरीवाल ने लगाई जनता की अदालत : सिसोदिया ने भावुक होकर कहा अरविन्द के साथ मेरा राम लक्ष्मण जैसा रिश्ता

Jansamvad Express Digital

ईरान के पास सिर्फ 72 घंटे! ट्रम्प बोले- ‘शर्तें नहीं मानी तो बर्बाद हो जाएगा तेल साम्राज्य

Leave a Comment