Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की करारी हार : भाजपा का परचम लहराया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है.

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “जनता का फ़ैसला सर माथे पर. हम पूरी विनम्रता से अपनी हार स्वीकार करते हैं. मैं बीजेपी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है वो उन उम्मीदों को पूरा करेंगे.”

केजरीवाल ने आगे कहा, “जनता ने हमें 10 सालों तक जो मौक़ा दिया उसमें हमने काफ़ी काम करने की कोशिश की. शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की कोशिश की. हम आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.”

उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, “आप लोगों ने तमाम तक़लीफ़ें झेलते हुए भी बेहतरीन तरीक़े से चुनाव लड़ा. आपने बहुत मेहनत की. “

आम आदमी पार्टी (AAP) ने न सिर्फ दिल्ली की सत्ता गंवाई है, बल्कि उसके दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है. मारवाह को 38675, सिसोदिया को 38081 और सूरी को 7324 वोट मिले. मारवाह ने सिसोदिया को 594 वोट से हराया.

सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे. 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी. इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया. अब उन्हें यहां भी हार मिली है.

क्या बोले मनीष सिसोदिया?

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा. 600 वोट से हम पीछे रह गए. जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं.

Related posts

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने RJD-JMM गठबंधन पर बोला तीखा हमला

राष्ट्रपति ने किया सफाई मित्रों का सम्मान; सिक्स लेन का भूमि पूजन भी किया,महाकाल दर्शन के पश्चात् होंगी इंदौर रवाना

Jansamvad Express Digital

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका! चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

Leave a Comment