Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नशा इतना हो गया की छोटी-बड़ी चौपड़ को बम से उड़ाने की धमकी दे दी : पुलिस कंट्रोल को धमकी मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार

जयपुर || राजस्थान के जयपुर में विधायकपुरी थाना पुलिस ने जयपुर के छोटी-बड़ी चौपड़ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो बदमाशों को  शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया  है। दोनों बदमाशो ने  शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रुम को कॉल कर छोटी-बड़ी चौपड़ को  बम ब्लास्ट होने की धमकी दी थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपी बदमाशों को पकड़ा है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशो ने पुलिस  पूछताछ में बताया कि उसके नाम से सिर्फ सिमकार्ड जारी हुआ है। उसका सिमकार्ड रिश्तेदार युवक काम में लेता है। पुलिस टीम ने शनिवार रात संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने परिचित के साथ शराब के नशे में कॉल करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपी नेमीचंद और पिंटू को अरेस्ट किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रुम में एक व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी कि छोटी चौपड़ व बड़ी चौपड़ पर बम ब्लास्ट होगा। बम ब्लास्ट की धमकी भरा कॉल आने पर पुलिस टीम सहित अन्य एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च में किसी प्रकार की संदिग्ध चीज नहीं मिलने पर राहत की सांस ली।

इनका कहना ....

 पुलिस कंट्रोल रुम को बम ब्लास्ट की धमकी भरा कॉल करने के मामले में आरोपी नेमीचंद खटीक और पिंटू खटीक उर्फ प्रवीण निवासी महल योजना प्रताप नगर को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने धमकी भरे कॉल करने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेसिंग पर लगाया। सिम कार्ड जारी होने वाले युवक की जानकारी कर पुलिस टीम ने उसको पकड़ा। 



पूनम चौधरी...SHO (विधायकपुरी) जयपुर राजस्थान 

 

Related posts

महाकाल मंदिर में मनाई गई दीपावली : पुजारी परिवार ने की पूजन , मुख्यमंत्री उज्जैन में परिवार के साथ मनाएँगे दीपावली

jansamvadexpress

हमीरपुर में मानसून से 332 करोड़ का नुकसान, उपायुक्त ने की राहत में सहयोग की अपील

jansamvadexpress

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 500 पार : सुप्रीम कोर्ट ने मास्क अनिवार्य किया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token