Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नुसरत भरूचा की तबीयत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर किया हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट दिया है। सर्दी, बुखार, बदन दर्द और आंखों में संक्रमण के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस स्थिति में भी वह काम कर रही हैं। इसके चलते फैन्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है।

नुसरत भरूचा ने कार में बैठे हुए अपनी एक सेल्फी शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिवाली के बाद की स्थिति: सर्दी, बुखार, कफ, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण। किसी तरह खुद को मीटिंग में ले जा रही हूं।’

कुछ दिन पहले नुसरत ने केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए थे। उन्होंने वहां से तस्वीरें भी शेयर कीं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। ‘अकेली’ में नुसरत भरूचा के रोल को काफी सराहना मिली थी। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्म को लेकर उत्सुक हैं। फैंस ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।

Related posts

युद्धविराम समझौते के तहत अदला-बदली के दूसरे दौर में हमास ने 13 इजराइलियों और चार विदेशियों को रिहा किया

Jansamvad Express Digital

स्कूल ग्राउंड बना बारिश में तालाब, स्कूल ग्राउंड में लोग फेंकते हैं कचरा, कूड़ा, ऊगी गाजर घास, स्कूल ग्राउंड में लगता है असामाजिक तत्वों का डेरा

बच्चा चोरी की अफवाह में किन्नर की पिटाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment