Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत , परिवार से मिलने की इजाजत के साथ रिहा करने के आदेश

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि उन्हें कल हाई कोर्ट में पेश किया जाए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को एक घंटे के अंदर पेश करने का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची थी। इमरान खान की पेशी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है और आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है।

इससे पहलेसुप्रीम कोर्ट ने सेना को जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने गैरकानूनी तरीके से इमरान खान को गिरफ्तार किया और कोर्ट का अपमान किया। सुप्रीम कोर्ट ने NAB को एक घंटे के भीतर इमरान खान को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

वहीं, दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन को लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अपने समर्थकों को लाहौर आने की अपील की है. प्रदर्शनकारी लाहौर के 4 इलाकों में जमा हो रहे हैं। इमरान की बहन ने अपील की है कि प्रदर्शनकारी हिंसा ना करें। पार्टी ने समर्थकों को लाहौर के फिरोजपुर रोड, बरकत मार्केट, लिबर्टी मार्केट और लाल जन चौक पर इकट्ठा होने के लिए कहा था।

Related posts

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यलय बनकर तेयार : जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के ठिकानों पर NIA ने छापेमार कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

वायनाड में मरने वालो की संख्या 100 पार और 200 से ज्यादा घायल: मामला वायनाड में हुई तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment