Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पूरी और उज्जैन में आज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा , पूरी में दो दिन होगी यात्रा तो उज्जैन में इस बार तीन रथ होंगे शामिल

पूरी / उज्जैन | ओड़िसा के पूरी और मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवन जगन्नाथ की रथ यात्रा को नया रूप दिया गया है , पूरी में   53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी, तो वही उज्जैन में इस्कान मंदिर से शुरू होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा में इस बार तीन रथ शामिल होंगे |

ऐसा माना जाता है की  स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं।

भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। इससे पहले 1971 में भी रथयात्रा दो दिन चली थी।

मंगला आरती के बाद करीब ढाई बजे दशावतार पूजन हुआ। 3 बजे नैत्रोत्सव और 4 बजे पुरी के राजा की तरफ से पूजा की गई। अब सूर्य पूजा के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग लगेगा। इसके बाद रथों की पूजा होगी और भगवान को खास कपड़ों में लपेटकर मंदिर से बाहर लाया जाएगा। रथयात्रा में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, इसलिए भगवान के नवयौवन दर्शन नहीं होंगे। रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया पेज एक्स पर जगन्नाथ यात्रा पर बधाई प्रेषित की है

इस्कान में भी यात्रा की विशेष तेयारी एक दिन पहले मुख्यमंत्री पहुंचे 

यात्रा के एक दिन पहले ही पहुचे मुख्यमंत्री यादव

उजैन के इस्कान मंदिर में आज जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी इसको लेकर एक दिन पहले से ही सम्पूर्ण तेयारी कर ली गई खास बात यह है की इस बार यात्रा में तीन रथ शामिल होंगे , हालाकि यात्रा में पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम था लेकिन अचानक महत्वपूर्ण मीटिंग आने से वह एक दिन पहले ही इस्कान मंदिर के दर्शन करने पहुच गए और रविवार को यात्रा वाले दिन भोपाल के लिए रवाना हो गए |

Related posts

हरियाणा में हेप्पी कार्ड वितरण: पीएम फोटो वाले कार्ड पर कांग्रेस की आपत्ति: परिवहन विभाग बोला लिफ़ाफ़े हटा कर दिए गए कार्ड

पश्चिम रेलवे ने शुरू की अजमेर रतलाम विंटर ट्रेन : अजमेर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शुरू

Jansamvad Express Digital

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment