Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ छेडछाड कर मारपीट की , सोशल मिडिया पर वायरल हुआ युवती के बचाव में आये युवक के साथ मारपीट का विडिओ

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर धार्मिक भावनाओ को आहात पहुचाने वाला मामला सामने आया है , उज्जैन के  खाराकुआ थाना क्षेत्र में आने वाले  मिर्ची नाला की एक गली में  फिजियोथैरेपिस्ट युवती अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान गली में एक युवक ने उसे रोका और गाड़ी की चाबी निकालकर गाली गलौज करते हुए हाथ पकड़ लिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की। युवती ने जब अपने बचाव के लिए अपने भाई को फोन लगाकर बुलाया तो हथियार से लेस युवको ने युवती के भाई के साथ भी जमकर मारपीट की , घटना का एक विडिओ भी सामने आया है जिसमे बदमाश युवती के भाई के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है , वही उनके हाथो में पाइप डंडे भी दिखाई दे रहे है |

घटना की सूचना मिलने के बाद खाराकुआ थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने घेराव कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर तत्काल  गिरफ्तार कर मकान तोड़ने की मांग की है। पुलिस ने मामले गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।

मामला कुछ ऐसा था 

शुक्रवार की शाम को  खाराकुआ थाना क्षेत्र के मिर्चीनाला शीतला माता मंदिर की गली से होकर शाम करीब 6 बजे फिजियोथैरेपिस्ट जरीन खान, मां शयना खान के साथ स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान गली में खड़े हितेश बड़वाया नामक युवक ने जरीन की गाड़ी रोकी और गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसने बुरी नीयत से हाथ पकड़ा विरोध करने पर मारपीट की। घबराकर जरीन ने जब आवाज लगाई तो इसी दौरान उनके क्षेत्र का एक लड़का तौफीक खान जा रहा था। उसने जब आकर युवकों को छेड़छाड़ करने से मना किया तो हितेश बड़वाया ने चार अन्य साथियों को भी डंडे तलवार के साथ बुला लिया।

हितेश ने जरीन खान को भी चांटे मारे उसके अन्य साथी ने मारते हुए गालियां भी दी। मारपीट में जरीन की कुर्ती भी फट गई। इस दौरान हितेश कह रहा था यहां से मत निकलना, नहीं तो तुम्हारे खानदान को खत्म कर देंगे। आरोपियों ने मेरी गाड़ी की चाबी भी नही दी। गाड़ी भी वही रखी हुई है। घटना के बाद में जरीन खान परिजनों के साथ खाराकुआ थाने रिपोर्ट लिखवाने पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज थाने पहुंचा

मुस्लिम समाज की युवती के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग खाराकुआ थाने पहुंच गए थे। यहां पर समाज जनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके भी मकान तोडऩे की मांग की। थाने पर भीड़ अधिक होने के बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स थाने पर लगाया गया था।

खाराकुआ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार किया 

उक्त  घटना के बाद खाराकुआं थाना पुलिस ने दो युवकों को क्षेत्र से पकड़ लिया है। आरोपियों अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 341, 323, 294, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम से चर्चा कर मकान तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी

Related posts

महाकाल लोक में बाल-बाल बचे पत्रकार पिलर का पत्थर गिरा

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में मतदान की तारीख बदलाव को लेकर राजनेतिक दलों की मांग : चुनाव आयोग जल्द लेगा फैसला

हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौध-रोपण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment