Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
उज्जैन। इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रम़जान शुरु होने जा रहा है। दाऊदी बोहरा समाज के रम़जान पर्व कल , 22 मार्च से शुरु हो रहे हैं। आने वाले रम़जान माह के 30 दिनों तक बोहरा समाज के लोग अल्लाह की इबादत में मशगूल रहेंगे। 22 मार्च को पहला रो़जा रखा जाएगा, लयलतुल ़कद्र (शबे ़कद्र) 12 अप्रैल को और 30वाँ एवं आखिरी रो़जा २० अप्रैल को रहेगा। 9 अप्रैल को, 19वें रो़जे के दिन ह़जरत अली की शहादत के दिन शहर के पाँच मोहल्लों में वाअ़ज (प्रवचन) का आयोजन होगा एवं उसी दिन रात को सैयदना साहब (त.उ.श.) की ओर से सम्पूर्ण विश्व में निवासरत बोहरा समाजजनों के लिए विशेष भोजन का भी आयोजन किया जाएगा।
रम़जान के महीने में उज्जैन बोहरा समाज की सभी 27 मस्जिदों एवं कुछ हॉल में सुबह, दोपहर, शाम एवं रात्रि 12.30 को नमा़ज अदा की जाएगी। रम़जान माह की खास 9 रातों में विशेष नमा़ज भी अदा की जाएगी। शाम को मगरिब की नमा़ज के बाद शहर की तमाम मस्जिदों व हॉल में रो़जा इफ्तार करवाया जाएगा। शहर के सभी जमातखानों में बोहराजनों का सामूहिक भोज भी रो़जा इफ्तार के बाद 30 दिनों तक रखा गया है। रम़जान में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी बोहरा समाजजन इन तीस दिनों में रो़जा रखेंगे और अल्लाह की इबादत करेंगे।उक्त जानकारी दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ शेख अलीअसगर मोअय्यदी ने दी।

Related posts

नितीश कुमार ने महिलाओ पर दिए बयान पर हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी

भाई बहन बताकर लिया किराए पर कमरा : मकान मालिक को फंदे पर लटके मिले युवक युवती

Jansamvad Express Digital

सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण को लेकर भाजपा विधायको में दो राय : कांग्रेस के बाद अब आलोट से भाजपा विधायक उतरे किसानो के पक्ष में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment