Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे महाकाल मंदिर

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार शाम को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। यहां वे बाबा महाकाल की संध्या आरती में शामिल हुए । इस दौरान करीब 30 मिनट तक वह मंदिर में ही रहे। आरती के दौरान उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की । बाबा महाकाल के गर्भगृह की चौखट पर उन्होंने मत्था टेका ।
मंदिर के पुजारी ने प्रसाद स्वरूप बाबा महाकाल का दुपट्टा उड़ाया और लड्डू प्रसाद व तस्वीर भेंट की। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने सम्मान किया।

Related posts

भारतीय संस्कृति की अमेरिका में धूम, नीता अंबानी की मदद से मेट संग्रहालय लगाएगा प्रदर्शनी

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए , पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी बैठक छोड़ बाहर आई

उज्जैन में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी शिप्रा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment