Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा फ़ाइनल मेच , बारिश हुई तो रिजर्व डे में इसी पिच पर होगा मेच

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। फाइनल मैच के दौरान बारिश की 51% संभावना है। एक दिन पहले भी ब्रिजटाउन में जमकर बरसात हुई है।

इस बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि टॉस के बाद भी मैच वक्त पर ना शुरू हो पाए। अगर बारिश के चलते यह मैच नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी स्टेडियम में फिर खेला जाएगा।

बारिश के कारण मेच खेलने में आ रही परेशानी को देखते हुए नियमो के अनुसार निर्णय लिए जा सकते है अगर आज और रिजर्व डे में भी मेच  नहीं हुआ तो दोनों टीम के बिच ट्राफी बांटी भी जा सकती है |

फाइनल मैच के लिए 190 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम है। टी-20 मैच 3 घंटे 10 मिनट में खत्म होता है। एक्स्ट्रा टाइम जोड़कर ये समय 6 घंटे 20 मिनट होगा। यानी 8 बजे से लेकर अगले दिन तड़के 3 बजे तक। इस दौरान DLS नियम लागू हो सकता है। फाइनल के ओवर घटाए जा सकते हैं। स्कोर रिवाइज्ड हो सकता है। अगर दोनों टीमें कम से कम 10-10 ओवर खेलीं तो DLS से फाइनल का विजेता घोषित हो सकता है।

Related posts

ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा पर भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच का आयोजन

Jansamvad Express Digital

जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, थथरी कस्बे में मलबे के सैलाब में बहीं और टूटीं कई गाड़ियां

राष्ट्रपति ने किया वायु शक्ति-2026’ अभ्यास का अवलोकन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment