Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महाविकास अघाड़ी का आज जोड़े मारो (जूता मारो) आन्दोलन , छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा में हुए भ्रष्ट्राचार का मामला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन करेगी। विपक्ष ने प्रदर्शन को जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन नाम दिया है।

MVA साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी। यह मार्च छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के सामने खत्म होगा। प्रदर्शन के चलते गेटवे ऑफ इंडिया को पयर्टकों के लिए बंद कर दिया है।

मार्च में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP (SP) चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल होंगे। दूसरी तरफ, भाजपा भी विपक्ष के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब PM माफी मांग चुके हैं तो विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- MVA का आंदोलन राजनीतिक है। नेहरू जी ने अपनी किताब में शिवाजी महाराज का अपमान किया था। क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगी।

Related posts

होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता

सी. पी. राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद की शपथ दिलाई

Jansamvad Express Digital

मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करने लगी लड़की: विडिओ बनाने का चस्का

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment