Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

माँ से मिलने ट्रक से पहुचे शिमला राहुल गाँधी ,ढाबे पर ट्रक रुका तो चालको से की उनके मन की बात

अम्बाला |   अखिल भारतीय  कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ  नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने अलग अलग अंदाज से मिडिया और सोशल मिडिया में छाए हुए है ,कभी यात्री बस में सवार होकर यात्रियों से चर्चा करना हो या कभी डिलेवरी बाय की दो पहिया गाडी पर बैठ कर चर्चा करना हो इस बार राहुल गाँधी ने ट्रक की सवारी की |  राहुल गाँधी ने सोमवार रात अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

राहुल ने ट्रक को सुबह 5:30 बजे अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया। फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की। उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। उनके सफर का एक वीडियो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कांग्रेस ने कहा- राहुल मन की बात करते नही सुनते है इस बार  उन्होंने  ट्रक ड्राइवर्स की ‘मन की बात’ सुनने का काम  किया
कांग्रेस पार्टी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया है कि भारत की सड़कों पर तकरीबन 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इन सभी लोगों की अपनी समस्याएं हैं। ट्रक ड्राइवर्स की ‘मन की बात’ सुनने का काम राहुल ने किया है। दरअसल, भारी वाहनों और ट्रकों को चलाने वाले इन ड्राइवर्स को रातभर काम करना पड़ता है। इस दौरान कई परेशानियां होती हैं, जिन्हें जानने के लिए ही राहुल इनके बीच पहुंचे।

Related posts

भाजपा नेताओ द्वारा थाने में सुन्दरकाण्ड: कांग्रेस भी पहुंची थानों में धार्मिक आयोजन की अनुमति मांगने

विधायक सज्जन सिंह वर्मा के वादे को पूरा करने ढोल-धमाकों और जेसीबी- डंपर के साथ पहुंचे कांग्रेसी ,वार्ड 02 के संजय नगर कॉलोनी का रोड बनाया

Jansamvad Express Digital

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 500 पार : सुप्रीम कोर्ट ने मास्क अनिवार्य किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment