Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गाँधी की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से होगी शुरू

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा करने जा रहे है |  2024 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद की यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों से गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6,200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहले दक्षिण से शुरू हो कर उत्तर में समाप्त हुई थी। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा 2.0 यानी कि भारत न्याय यात्रा को पूर्व से पश्चिम करने का फैसला हुआ। दूसरी यात्रा के लिए राहुल गांधी के पास दो विकल्प थे। पहला यह कि यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड से शुरू हो, जो रुद्राक्ष के पेड़ों से घिरा हुआ है। जिससे आसानी से राहुल की शिवभक्ति से कनेक्ट किया जा सकता था। दूसरा इसे कांग्रेस की भी धार्मिक आस्था से इसे जोड़ा जा सकता था। लेकिन राहुल गांधी ने मणिपुर से इस यात्रा को शुरू करने का फैसला किया। क्योंकि मणिपुर दंगों के बाद से दिल दहलाने वाली खबरें और वीडियो सामने आते रहे हैं। राहुल गांधी इसके जरिए मोदी सरकार के साथ उनके डबल इंजन की सरकार के दावे पर जोरदार सियासी हमला कर सकें, इसलिए मणिपुर को चुना गया है। दूसरी तरफ इस यात्रा को 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन शुरू करके हिंदू भावनाओं का भी ख्याल रखा गया है।

 

Related posts

अभिनेत्री रवीना टंडन ने किये महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

उज्जैन में महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश:साध्वी और उसके साथी पर FIR

jansamvadexpress

पतंजली विज्ञापन मामले में रामदेव को झटका , नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token