Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयवाराणसी

वाराणसी: पीएम मोदी ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी || प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। नई ट्रेनें चार प्रमुख रूटों पर तेज़ और सुविधाजनक यात्रा देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाई। नई ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट पर सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। वहीं एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी लाएगी, जिससे यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार बच्चों से संवाद भी किया।

पीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। पीएम ने कहा कि ये भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है।

प्रधानमंत्री ने काशी में हो रहे विकास कार्यों का ज़िक्र किया। पीएम ने स्वास्थ्य सेवा और इंफ़्रा विकास में हुई प्रगति का उल्लेख किया।

Related posts

भोपाल- यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे की राख की विशेषज्ञों द्वारा की गई जांच

श्रद्धालु को सुगम दर्शन करवाने में महाकाल मन्दिर प्रबंधन फ़ैल , महिला श्रद्धालु आक्रोशित दिन में पुजारी भी बैठे थे धरने पर

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू: जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ सीधी बातचीत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment