Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

सहयोग सेवा संस्था व प्रशासनिक अधिकारियों ने करवाए हाथ पीले: दूल्हा दूल्हे की करवाई शादी

धार | यहां मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह निरस्त होने से एक दूल्हे दुल्हन की सगाई टूटने की नोबत आने पर उसके हाथ पीले करवाने का जिम्मा सहयोग सेवा संस्था व प्रशासन के अधिकारियों ने निभाया। सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों ने बारातियों का धुमधाम से स्वागत किया। दुल्हन को दहेज में सभी आवश्यक बर्तन भी भेंट किए गए। इस अनोखी शादी की खूब शहर में चर्चा हो रही है।

सोमानी ने संस्था के माध्यम से शादी का जिम्मा उठाया

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के बड़ी चौपाटी पर रहने वाली कोमल पिता रवि वर्मा की सगाई खाचरोद निवासी राहुल पिता शिवनारायण सात्पाडिया के साथ तय हुई थी और मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में शादी होने जा रही थी। किन्तु यहां 19 मार्च को होने वाला सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया। जबकि दूल्हा दुल्हन को हल्दी लग चुकी थी ओर मंडप हो गया था। इस कारण अगर विवाह नही होता तो सगाई टूटने तक कि नोबत आ जाती। इसकी जानकारी जब प्रशासन के अधिकारियों व सहयोग सेवा संस्था के अध्यक्ष मनोज सोमानी को मिली तो उन्होंने दूल्हा दुल्हन की शादी का जिम्मा उठाया और शादी की तैयारियां शुरू की।

बारात का किया स्वागत..दहेज भी दिया,

आज खाचरोद से बारात बदनावर पहुंची। जहां दूल्हे व बारातियों का स्वयं एसडीएम मेघा पँवार, तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़, सीईओ राजेंद्र सिंह परिहार, नायब तहदीलदार सोनिकासिह, एसडीएम के रीडर संदीप द्विवेदी समेत अधिकारीयो व कर्मचारियों तथा सहयोग सेवा संस्था के सदस्यों ने स्वागत किया। यहां बड़ी चौपाटी पर स्थित गायत्री मन्दिर में विवाह धार्मिक रीतिरिवाज से संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के रघुनंदन शर्मा, अविनाश निगम, गोपाल कावलिया, अंबालाल सोनी व राजेन्द्र व्यास, अखिल शर्मा की उपस्थिति में विवाह संपन्न हुआ और दोनों वर वधु परिणय सूत्र में बंधे।

नपाध्यक्ष ने कूलर व आलमारी भेंट की

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने कन्यादान भी किया व अपनी ओर से गोदरेज व कूलर दहेज में भेंट किया। उपस्थित अन्य लोगो ने भी नगदी व उपहार भेंट किए।

सहयोग सेवा संस्था की हो रही तारीफ

सहयोग सेवा संस्था के सर्वेश मण्डलेचा ने बताया कि संस्था की ओर से दुल्हन को घरेलू सामग्री बड़ा लकड़ी का बेड, कुकर, साड़ियां, चेन, आंगूठी, गेस चूल्हा समेत सभी आवश्यक बर्तन सामग्री भेंट की गई। संस्था द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सब लोग दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे है। संस्था पहले भी इस प्रकार के कार्य कर चुकी है।

SDM समेत सभी ने पंगत में किया भोजन

यह शादी हमेशा यादगार रहेगी। SDM समेत सभी प्रशासनिक बड़े अधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से यहां भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसमे मेहमानों व बारातियों को दाल बाफला, लड्डू, चावल, कड़ी, पापड़ कतरन व ग्रीन चढ़नी खिलाई गई। यहां प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों की इस प्रकार की आत्मीय आवभगत देख सभी बाराती व मेहमान भी काफी खुश दिखे ओर उन्होंने जमकर तारीफ की। इस मौके पर SDM समेत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व संस्था सदस्यों ने पंगत में बैठकर भोजन भी किया।

 

इस मौके पर पार्षद भारती राठौड़ व जितेंद्र शर्मा के अलावा संस्था के सर्वेश मण्डलेचा, मोहनलाल सोमानी, प्रजेंद्र भट्ट, जितेंद्र मोदी, सुजीत धोड़पकर, प्रितेशसिंह पंवार, चंचु राजपुरोहित, निर्मल खंडेलवाल, महेश गुप्ता, राजेंद्र सिंह पंवार, बसंतीलाल पाटीदार, पंकज भाटी, मनोज कवि समेत पटवारीगण, जनपद पंचायतकर्मी आदि उपस्थित थे। बाद में विवाह रस्म पूरी होने के पश्चात वर वधु को विदाई दी गई।

बता दे कि बदनावर में दो बार मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निरस्त हो चुका है। पहले 24 फ़रवरी को सम्मेलन होना था। जो निरस्त होकर 19 मार्च तय हुआ था। किंतु 19 मार्च को होने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन भी निरस्त हो गया था।

Related posts

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का चयन बैठको में अटका : महायुती में सीएम चयन को लेकर अंतर कलह जारी

Jansamvad Express Digital

कानड़ नगर के शिव पहाड़ी पर चल रही संगीतमय श्री मदभागवत कथा

बढ़ रहा GPS का दुरूपयोग : प्रेमिका की लोकेशन ट्रेक करने के लिए स्कूटी में लगा दिया GPS ट्रेकर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment