Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

प्रयागराज पहुंचे मध्यप्रदेश के अधिकारी : उज्जैन एडीजी टीम सहित पहुंचे व्यवस्थाओ को समझने

प्रयागराज | उत्तरपदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ की व्यवस्थाओ को देखने के लिए  मध्य प्रदेश सरकार ने  5 सीनियर अफसरों की टीम को प्रयागराज भेजा है , इस टीम में  उज्जैन एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व में  डीआइजी  नवनीत भसीन , डीआइजी पीएचक्यू तरुण नायक ,एसपी हितेश चौधरी , एसपी राहुल लोढ़ा  पहुंचे हुए है |

उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा प्रयागराज पुलिस के द्वारा की गई एक एक व्यवस्थाओ को बारीखी से समझने का काम कर रहे है इस के साथ ही  क्राउड मैनेजमेंट जैसे खास पहलु पर फोकस किया जा रहा है , मध्यप्रदेश से प्रयागराज पहुंची टीम विडिओ ग्राफी भी कर रही है साथ ही डाक्यूमेंट भी तैयार कर रहे है | इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के साथ भी चर्चा की।

यह स्टडी 3 साल बाद उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए की जा रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश की टीम ही नहीं, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक के अधिकारी भी महाकुंभ में मैनेजमेंट समझने के लिए डेरा जमाए हैं। 8 साल में 3 राज्यों में कुंभ का आयोजन होना है। अफसर जानना चाहते हैं कि जहां 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, वहां क्राउड मैनेजमेंट कैसा है? सुरक्षा व्यवस्था कैसे की गई?

Related posts

बड़े गणेश के लिए आई देश विदेश से राखियां : अमेरिका, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों से भी बहनों ने भेजी राखियां

महाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रधालुओ से भरी बस की ट्रक से भिडंत एक की मौत

अरविन्द केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया या नहीं , कांग्रेस के इन नेताओ ने तो जाने से ही कर दिया इंकार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page