Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सिंहस्थ क्षेत्र में बने अस्थाई निर्माण को हटाएगा निगम ,क्षेत्र में मुनादी कर अवगत किया

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में  सिंहस्थ महापर्व को लेकर अभी से प्रशासन ने तेयारी शुरू कर दी है ,   क्षेत्र अंतर्गत जितने भी अवैध अतिक्रमण, अवैध निर्माण किए गए हैं उन पर कार्रवाई हेतु आज मंगलवार से मुनादी के साथ तीन दिवस की अवधि के नोटिस देने की कार्यवाही की जाएगी। तीन दिवस की अवधि के पश्चात् नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ कार्यवाही करेगा।

नगर निगम में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सिंहस्थ क्षेत्र में फैला अतिक्रमण जल्द हटेगा . इसके लिए मंगलवार से मुनादी की जायेगी साथ तीन दिन का समय मिलेगा अतिक्रमण हटाने के लिए। इसके बाद निगम की टीम कार्यवाही करेगी। निर्देश निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा सोमवार को भवन अधिकारी भवन निरीक्षक एवं झोनल अधिकारी को बैठक में दिए गए

निगम आयुक्त द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सिंहस्थ क्षेत्र अंतर्गत झोन क्रमांक 2 मंगल कॉलोनी एवं पांच नंबर नाके से लेकर खाक चौक तक जितने भी टीन शेड, अवैध निर्माण अतिक्रमण है उन्हें मुनादी करते हुए सूचित करें साथ ही सभी को नोटिस चस्पा करें नोटिस देने के पश्चात भी यदि दी गई समय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो संबंधित पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कार्यवाही करें। बैठक में निगम आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों से पूछा कि शहर में जितने भी कमर्शियल निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें फ्रंट एमओएस के बाहर तक निर्माण कार्य चल रहा है उन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है जिन अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं क्यों उन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है ऐसे चिन्हित लोगों पर कार्रवाई करें यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो उस स्थिति में आप सभी पर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

पकौड़े खाने गए युवक की पड़ गई नजर : देख कर हैरान रह गया , बच गई जान

Jansamvad Express Digital

अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबन्ध

भोपाल में इकठ्ठा होने लग मुस्लिम : चार दिन तक भोपाल में रहेगा मुस्लिमो का जमावड़ा , तब्लिकी इज्तिमा में आए देश भर से लोग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment