Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

निर्मल इंटरनेशनल स्कूल में तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न :आयोजन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, गर्मजोश से स्वागत

घट्टिया/दिपांशु जैन. निर्मल इंटरनेशनल स्कूल बिछड़ौद के तत्वावधान में शुक्रवार को “सपनों की उड़ान” वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें बतौर अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, महामंडलेश्वर 1008 नारदानंदजी महाराज, विशालदासजी महाराज सहित ब्राजील, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस आदि के नागरिक रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती माता, भारत माता के चित्र सन्मुख माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। विद्यालय चेयरमैन वीरसिंह राणा, डायरेक्टर पवन तंवर, प्राचार्य आरके द्विवेदी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

आयोजन की शुरुआत विद्यार्थियों की सरस्वती वंदना प्रस्तुती के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने उड़ान थीम के अनुरूप ये उड़ान, चोरी से- चोरी से, आयो रे शुभ दिन आयो रे, गणेश वंदना सहित अन्य देशभक्ति गीतों पर रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल मालवीय, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल, विधायक दिनेश जैन बौस, विधायक महेश परमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, प्रतिपक्ष नेता रवि राय, पूर्व सहकारी बैंक संचालक अजितसिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह पंवार, विधानसभा प्रभारी सुरेंद्रसिंह चौहान, महेंद्र रंगवाल, सुनील प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे। संचालन एड्वोकेट विजय पालीवाल ने किया। जानकारी प्रवक्ता हरलाल मालवीय ने दी।

Related posts

योग आयोग की ग्राम योग यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग ,योग से मिलेगा हर समस्या का समाधान : कैबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी

Jansamvad Express Digital

रात 1:52 बजे राहुल गाँधी की सोशल मीडिया X पर पोस्ट: ED के छापे की जताई आशंका

गुलब्राडंसन उधोग का यूनिट हेड लापरवाही करने से नही आ रहे है बाज हिटलर पाठक.

Leave a Comment