Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही , कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद

मणिपुर के बिष्णुपुर ​​​जिले ​​के ​नारानसैना इलाके में शुक्रवार (26 अप्रैल) देर रात कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए। दो घायल हैं। मृतक जवानों की पहचान एन साकार और अरूप सैनी के रूप में की गई है।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि कुकी समुदाय के उग्रवादियों ​​​​​ने देर रात 12:45 बजे से लेकर 2:15 बजे के दौरान मैतेई गांव की ओर फायरिंग की। उग्रवादियों ने बम भी फेंके। इस दौरान नारानसैना में CRPF की चौकी के अंदर बम गिरने से धमाका हो गया।

इसमें CRPF की 128वीं बटालियन के इंस्पेक्टर जादव दास, सब इंस्पेक्टर एन सरकार, हेड कॉन्स्टेबल अरूप सैनी और कॉन्स्टेबल आफताब हुसैन घायल हो गए। इनमें एन साकार और अरूप सैनी की मौत हो गई।

बिष्णुपुर जिला इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग के दौरान हिंसा हुई थी। इसमें 3 लोग घायल हुए थे। 26 अप्रैल को आउटर मणिपुर सीट के लिए कुछ इलाकों में वोटिंग हुई थी। वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों बाद CRPF जवानों पर हमला हुआ।

Related posts

घर से भाग कर उज्जैन आई युवती ने उज्जैन की होटल से लगाई छलांग

Jansamvad Express Digital

फिल्म की टिकट ना बिकने पर: सिनेमा घर ने रखा चाय समोसे फ्री का ऑफर: अक्षय की सरफिरे पर ऑफर

Jansamvad Express Digital

सीएम-केंद्रीय मंत्री ने किया 15.20 करोड़ में बने साइंस सेंटर का लोकार्पण और बायपास का भूमिपूजन

Leave a Comment