Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री , डीके को उपमुख्यमंत्री का आफर

दिल्ली | कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग  सिद्धारमैया के नाम पर सहमती बन गई ,अधिकारिक घोषणा होना अभी भी बाकी है ,लेकिन सोशल मिडिया पर उनके शपथ ग्रहण के निमंत्रण कार्ड वायरल हो रहे है । अधिकारिक घोषणा   ऐलान थोड़ी देर में होगा। डीके शिवकुमार के पास डिप्टी CM के साथ, ऊर्जा और सिंचाई मंत्रालय और प्रदेश अध्यक्ष का पद रहेगा। उन्हें यह भी कहा गया है कि सिद्धारमैया का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगले तीन साल के लिए कर्नाटक की कमान उन्हें सौंप दी जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को दोपहर 3.30 बजे होगा। इसकी तैयारी बेंगलुरु के कांटीरवा स्टेडियम में शुरू चुकी है। दोनों नेताओं के साथ 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

सोशल मिडिया पर वायरल शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण कार्ड

CM पद को लेकर पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कई बैठकें हुईं। सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी MLA ने नेता चुनने के लिए खड़गे को अधिकृत किया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑब्जर्वर्स से सभी विधायकों से वन-टु-वन बात करने को कहा था। इनमें 80 से ज्यादा विधायकों ने सिद्धारमैया के फेवर में वोट किया था।

डीके शिवकुमार ने मंगलवार सुबह बेंगलुरु में कहा, ‘हम सब एक हैं। हम 135 हैं। मैं किसी को डिवाइड नहीं करना चाहता। वे भले ही मुझे पसंद करें या नहीं। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा नहीं दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी को बनाया, हमने इस घर को बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं।’

उन्होंने कहा, ‘एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है। सोनिया गांधी हमारी आदर्श हैं। कांग्रेस हर किसी के लिए परिवार की तरह है। हमारा संविधान बेहद महत्वपूर्ण है और हमें सभी के हितों की रक्षा करनी है। लोकसभा में 20 सीट जीतना हमारा अगला लक्ष्य है।’ 13 मई को चुनाव का परिणाम आने के बाद से अब तक कांग्रेस CM का ऐलान नहीं कर सकी है

Related posts

ट्रेन को बेपटरी करने की एक और साजिश हुई नाकामयाब : कानपुर प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर दिखा गैस सिलेंडर

Jansamvad Express Digital

ईरान के पास सिर्फ 72 घंटे! ट्रम्प बोले- ‘शर्तें नहीं मानी तो बर्बाद हो जाएगा तेल साम्राज्य

भिलाई के दान दाता की पालकी में विराजेंगे महाकाल: सवारी के लिए नयी चांदी की पालकी तैयार:14 जुलाई को श्रावण मास की पहली सवारी 

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment