Jan Samvad Express Digital
Breaking News
https://youtu.be/-46t6DrXEHc
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

ज्वेलर्स की दूकान पर ग्राहक बनकर आए चोर ने दिखाई हाथ की सफाई

उन्हेल | मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले  के पास उन्हेल कसबे  में ज्वेलर्स की दुकान पर दो अज्ञात लोगों ने दुकानदार को बातों में उलझाया। चांदी के 50 हजार रुपए से अधिक के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।

उन्हेल की पुरानी सब्जी मंडी में श्री कृष्ण ज्वेलर्स की दुकान पर सोमवार दोपहर एक महिला और पुरुष बच्चे के लिए सोने का कांटा देखने पहुंचे थे। दुकान संचालक योगेश सोनी के बेटे से उन्होंने अलग – अलग प्रकार के कई कांटे देखे। दुकान पर एक अन्य महिला ग्राहक ने सोने की अंगूठी देखने के लिए मांगी। इस बीच अज्ञात आरोपी ने चालाकी से दुकानदार के पास रखी थाली से चांदी की चेन से भरी पोटली उठा कर अपने पास की प्लास्टिक की थैली में रख ली।

दुकानदार को शक हो, इससे पहले उसने पास बैठी महिला को चांदी से भरी थैली दे दी और तुरंत ही वहां से रफूचक्कर हो गए। दोनों के जाने के बाद पता चला कि आरोपियों ने 50 हजार कीमत की 800 ग्राम चांदी पर हाथ साफ कर दिया। योगेश सोनी ने उन्हेल थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

4 थी क्लास के बच्चे के साथ क्लास के ही तीन बच्चो ने की मारपीट , ज्योमेट्रिक राउंडर से गोदा,शरीर पर राउंडर से 108 वार

Jansamvad Express Digital

IND vs ZIM: ‘भारत के पास कोई एकतरफा मौका नहीं’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का बड़ा बयान

6 दिन से बंधक 2 मैतेई युवक हुए रिहा: तनाव से घिरा मणिपुर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page