Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

स्टालिन के बयान के विरोध में सनातन धर्म को लेकर सामाजिक संस्था ने निकाली धर्म जागरण यात्रा

उज्जैन |  सनातन और भारत के नाम पर जहाँ एक और देश भर में बहस छिड़ी हुई है तो वहीँ दूसरी और समर्थन में सामाजिक संस्था व संत मैदान में दिखाई दे रहे है | ऐसा ही नजारा गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में देखने को मिला | यहाँ नागझरी से धर्म जागरण यात्रा की शुरुआत हुई | इस यात्रा का उद्देश्य समाज में समरसता और लोगो को सनातन के प्रति जागरूक करना है | यात्रा आगर रोड होते हुए ग्रामीण क्षेत्र घट्टिया तहसील पहुंची | यात्रा में शामिल लोगो ने हाथो में तख्तियां ले रखी थी | तख्तियों पर देवी देवताओ के साथ ही महापुरुषों और उन नेताओ के फोटो लगे थे जो सनातन धर्म को लेकर कार्य कर रहे है | यात्रा के संयोजक डॉ जगदीश चौहान ने बताया की सनातन धर्म के जागरण को लेकर यात्रा निकाली जा रही है | यात्रा में जय सनातन जय भारत के नारे भी सुनाई दिए | जब यात्रा घट्टिया तहसील पहुंची तो यहाँ एक सभा का आयोजन किया गया जिसे संत आचार्य रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज और शहीद समरसता मिशन के संस्थापक मोहन नारायण ने संबोधित किया | यहाँ सभा में शामिल लोगो को सनातन धर्म और देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलवाई गई |

21 सितंबर को धर्म जागरण यात्रा जय सनातन जय भारत के संकल्प को लेकर नागझरी सुबह 10 बजे से घटिया ग्रामीण होते हुए पनविहार से भैरवगढ़ तक सनातन धर्म जागरण मंडल द्वारा डॉक्टर जगदीश चौहान के नेतृत्व में उज्जैन में बड़ी वाहन रैली का आयोजन किया है वाहन रैली और इस यात्रा का उद्देश्य डॉ जगदीश चौहान ने बताया कि समरसता और सनातन धर्म के प्रति धर्म का जागरण करना और गांव, गली गलीयारों में राष्ट्र धर्म श्री राम मंदिर और यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्ताव का जन सामान्य के बीच में जन जागरण करना सनातन धर्म आदि अनादि काल से भारतवर्ष का मणि मुकुट रहा है और धर्म राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र जागरण का यह संकल्प लेकर धर्म जागरण यात्रा जय सनातन जय भारत और भारत की यशस्वी संस्कृति परंपरा राष्ट्र को जीवंत और इस राष्ट्र के नागरिकों का उत्साह वर्धन करती है हमारी संस्कृति की और राष्ट्र धर्म की रक्षा करने के लिए गांव, गली, गलीयारों से लोग अपना संकल्पित भाव लेकर इस यात्रा में जुड़ने और इस यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश में पुनः एक राष्ट्र हितेषी राष्ट्र कल्याण वाली विचारधारा मध्य प्रदेश में स्थापित हो इस संकल्प को लेकर यात्रा में लगभग बड़ी संख्या में लोग समलित हुए

Related posts

चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को मिल सकती है जमानत , सुनवाई 07 मई को

असम के हिमंता ने खोल दी चंपाई सोरेन की किताब :झारखण्ड की राजनीति में मचाया भूचाल: चंपाई सोरेन करेंगे भाजपा ज्वाइन

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त अभियान के अंतर्गत जायंट्स व् जनजागृति ने किया फ़ूड किट का वितरण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment