Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

252 नगर पालिकाओं में भी मुकाबला कांटे का, बारां में AAP ने पहली बार बनाया बोर्ड, सीकर में जीत के बाद पथराव

राजस्थान निकाय चुनाव: 47 नगर परिषदों में 28 पर त्रिशंकु, निर्दलीय बने किंगमेकर; झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत

राजस्थान में 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। परिणामों ने सभी को चौंका दिया है। 47 नगर परिषदों में से 28 परिषदों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में अब निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में होंगे।

आंकड़ों के मुताबिक 12 नगर परिषदों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, जबकि 6 परिषदों में कांग्रेस ने बोर्ड बनाया है। एक परिषद बारां में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस की वापसी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया है। 45 वार्डों में से कांग्रेस ने 29 पर जीत दर्ज की। भाजपा को 13, निर्दलीय को 2 और AAP को 1 वार्ड पर संतोष करना पड़ा।

सीकर और नागौर में बवाल

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने 65 में से 38 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 22, निर्दलीय को 4 और RLP को 1 वार्ड मिला। मतगणना के बाद वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस और निर्दलीय समर्थकों में झड़प हो गई, जिसमें पथराव में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

नागौर में भी त्रिशंकु स्थिति रही। 60 में से 23 वार्ड निर्दलीय, 21 भाजपा और 13 कांग्रेस ने जीते। वार्ड 7 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला चुनाव हार गए।

सीमांत पर भाजपा का दबदबा

सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बना लिया है।

 

 

Related posts

तमिलनाडु में उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी का पुतला फूंका

Jansamvad Express Digital

झारखण्ड में भाजपा से JMM में शामिल पूर्व विधायक : कई नेता भी छोड़ चुके पार्टी

Jansamvad Express Digital

नवोदय विधायल की सीट चयन परीक्षा के लिए आठ केंद्र के अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Comment