Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

5 दिन की यूरोप यात्रा पर रवाना हुए राहुल गाँधी , यूरोप के चार देशो का करेंगे दोरा

नई दिल्ली |  भारत जोड़ो यात्रा के बाद अपनी छबि में बदलाव लाने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी यात्रा की पहली सालगिरह के अवसर पर भारत में मोजूद नहीं रहेंगे , राहुल गांधी मंगलवार देर रात यूरोप दौरे के लिए रवाना हो गए है । वो 6 सितंबर से 10 सितंबर  तक 4 यूरोपीय देशों- फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और नॉर्वे की यात्रा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स और भारतीय समुदाय के लोगों और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे।

राहुल गांधी का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट हो रही है। वो समिट खत्म होने के एक दिन बाद 11 सितंबर को भारत लौटेंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वो इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।

गांधी ने पिछले साल यानी 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। ये 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई थी।

भारत यात्री  राहुल गांधी के यूरोप दौरे पर नजर

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 सितंबर को राहुल  गांधी बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स से मिलेंगे। इसी तरह की एक मीटिंग वो द हेग में भी करेंगे। वो मानवाधिकारों पर यूरोपीय संसद की उपसमिति के अध्यक्ष उडो बुलमैन के साथ भी बैठक करेंगे।
  • 8 सितंबर को वो फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
  • 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के लेबर यूनियन की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
  • 10 सितंबर को गांधी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्री, विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वो सांसदों और बिजनेस लीडर्स के साथ भी बैठकें करेंगे।
  • राहुल गांधी G20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के अगले दिन यानी 11 सितंबर को भारत वापस लौटेंगे। G20 समिट 9-10 सितंबर को दिल्ली में होगी।

Related posts

26 साल की सबसे बड़ी कटौती! सऊदी अरब ने अचानक सस्ता किया कच्चा तेल, जानिए भारत की कैसे खुलेगी लॉटरी?

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से राजस्थान दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment