Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : प्रदेश में चल रहे विकास कामो से कराया अवगत

नई दिल्ली ||  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में आशीर्वाद देने और अक्टूबर महीने में सीहोर में होने वाले कृषि मेले में आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन इस साल अक्टूबर महीने तक शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री को इसका उद्घाटन करने के लिए भी न्योता दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की हैं। सीएम 24 जून को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।

Related posts

पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़: नये साल की शुरुआत सफलता और सुख शांति के लिए भगवन महाकाल से लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

भोपाल में जमा हुए 37 नामांकन , नरेला में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page