Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

 लखनऊ-हरदोई रोड पर बस पलटी, 5 की मौत, लगभग दर्जनभर लोग घायल

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कल देर रात लखनऊ-हरदोई रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के बेहता नाला पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में रोड किनारे खड़े टैंकर से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। मृतकों के परिजन भी हादसे की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे और अपने अपनों को तलाश रहे थे। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी और हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों का इलाज जारी है और हादसे की जांच की जा रही है। बाइट – अमरेंद्र कुमार सेंगर, पुलिस कमिश्नर लखनऊ बाइट – घायल परिवार की महिला

 

 

 

 

 

Related posts

रूड़की स्थित सीबीआरआई में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2025 का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम

Jansamvad Express Digital

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज ग्वालियर में , गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

तो सफेद पाउडर से थी दिल्‍ली को दहलाने की साजिश? : दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास ब्लास्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment