Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भारत आएगीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, विदेश मंत्री डॉ जयशंकर के साथ करेंगी बैठक

नई दिल्ली || कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद कल से भारत की यात्रा पर होंगी। वे विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर और वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करेंगी जिसमें परस्‍पर व्‍यापार, ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। वे निवेश प्रोत्‍साहन तथा रोजगार सृजन के संबंध में मुंबई में उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगी।

यह यात्रा हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय बैठकों और राजनयिक नियुक्तियों के बाद भारत-कनाडा के तनावपूर्ण संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के प्रयासों के बीच हो रही है। इसका उद्देश्य कनाडा की हिन्‍द-प्रशांत रणनीति के अंतर्गत संबंधों को सुदृढ़ करना भी है।

भारत यात्रा के बाद कनाडा की विदेश मंत्री सिंगापुर और चीन भी जाएंगी।

 

Related posts

चारधाम यात्रा में बढ़ते  हेलीकाप्टर हादसे अफसर बोले- जानलेवा बने सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर

छह दिनों के लद्दाख दौरे पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा 2024 में हम बीजेपी को हराएंगे

सिद्दू मुसवाला के फेंस होटल कारोबारी की मौत कई सवाल छोड़ गई ,आखिर क्यों मारी खुद को गोली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment