Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारत लगातार तीसरी बार करेगा स्क्वैश विश्व कप की मेज़बानी

नई दिल्ली || भारत लगातार तीसरी बार स्क्वैश विश्व कप की मेज़बानी करेगा, यह टूर्नामेंट कल से 14 दिसम्‍बर तक चेन्नई के एसडीएटी स्टेडियम में आयोजित होगा। 12 देश इसमें भाग लेंगे, जिनमें मेज़बान भारत, गत विजेता मिस्र और वर्ष 2023 का उपविजेता मलेशिया शामिल है। प्रत्येक टीम में दो पुरुष और दो महिलाएँ हैं, और मैच वर्ष 2023 के खेलों में अपनाए गए प्रारूप के अनुसार होंगे, जिसमें सडन-डेथ टाईब्रेक के साथ 6-6 का स्कोर होगा।

भारत ने अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण करते हुए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में, नंबर 1 अभय सिंह, वेलावन सेंथिलकुमार के साथ मिलकर खेलेंगे। पूर्व विश्व नंबर 10 जोशना चिनप्पा की वापसी हुई है, जिनका लक्ष्य वर्ष 2023 में भारत के तीसरे स्थान को बेहतर करना है। महिला वर्ग में, नंबर 1 अनाहत सिंह विश्व कप में पदार्पण करेंगी।

वर्ष 2023 में मिस्र ने मलेशिया को हराकर खिताब जीता था, जबकि भारत तीसरे स्थान पर रहा था, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। मिस्र दो खिताबों के साथ विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। पहला स्क्वैश विश्व कप वर्ष 1996 में मलेशिया में आयोजित किया गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

Related posts

वायनाड में मरने वालो की संख्या 100 पार और 200 से ज्यादा घायल: मामला वायनाड में हुई तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड

jansamvadexpress

लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा – सोनिया गाँधी

jansamvadexpress

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का आरोप : ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को किया गया नजरबन्द

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token