Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में शीत लहर का कहर, जनजीवन प्रभावित

नई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में सर्दी का सितम जारी है। ठंड और कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीत लहर का अनुमान जताया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां के चलते भीषण सर्दी पड़ रही है। गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढंका हुआ है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग पोर्टेबल हीटर (कांगड़ी) का सहारा ले रहे हैं।

 

 

 

Related posts

इंदौर में जल्द होगा मेट्रो का ट्रायल रन

Jansamvad Express Digital

राष्ट्रपति मुर्मु आज जमशेदपुर में दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Jansamvad Express Digital

देश के कई राज्यों में NIA की दबिश , गैंगस्टर सिंडिकेट पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment